बुधवार, 16 अक्तूबर 2013

जय गौ माता जय गोपाल का नारा ही नहीं देना है अपितु उसे सार्थक भी करना है

''प्रिय गौ माता प्रिय गोपाल''

प्रिय मित्रो ,आज केवल हमें जय गौ माता जय गोपाल का नारा ही नहीं देना है अपितु उसे सार्थक भी करना है और वो सार्थक केवल हमारे प्रयासों से ही संभव है, सरकार के ऊपर निर्भर रहना बेकार है ,हम हर तरह से गौ माता की सेवा करने में है सक्षम है।बहुत से मित्रो का ये सवाल होता है की हम किस प्रकार से गौ माता की सेवा करे,हम अनेक प्रकार् से गौ माता की सेवा कर सकते है। जैसे-

1. हमें कम से कम एक गौ माता का पालन अवश्ये करना चाइये,अगर घर में जगह नहीं हो तो गौशाला में रखे,और अगर गौशाला में भी नहीं रख सकते तो कृपया अपने दिलो में गौ माता को जरूर बिठाये।
2. हमारे घर से कम से कम दो रोटी तो गौ माता के लिए निकलनी ही चाइये।
3. गौ माता के दिखते ही प्रणाम जरुर करे,क्योंकि गौमाता सर्वदेवमयी है,ऐसा करने से हमारे समस्त पापो का नाश होगा,और गौ माता के प्रति आदर का भाव आयेगा।
4. गौ माता को कच्चा धान और घास खिलानी चाइये,गौ माता को कभी भी पुरी,पकोड़ी,ब्रेड पक्का हुआ धान नहीं खिलाना चाइये।
5. गौमाता के सामने अगर पॉलिथीन दिखे तो उससे तुरंत एक तरफ कर दे,क्योंकि पॉलिथीन गौ माता के लिए कसाएयो से भी जयादा खतरनाक है।
6. प्रतिदिन अगर हो सके तो गौ माता के लिए कम से कम एक रुपया तो गौ दान पात्र में अवश्ये डाले,और पास वाली गौशाला में दान करे।
7. गौ माता का घरेलु सामान प्रयोग में लाकर हम गौमाता की सेवा कर सकते है जैसे- घी,गोबर से बनी धुप,साबुन,दंतमंजन,गौमूत्र,गौ माता के दूध से निर्मित शूद्ध मिठाइय आदि।
8. अगर हम लेखक है तो गौ माता के लिए लिखे ,चित्रकार है तो गौमाता के चित्र बनाकर लोगो को प्रेरित करे,मीडिया जगत से है तो लोगो के समक्ष गौमाता की स्तिति का वर्णन करे, संगीतकार है तो गौ माता के लिए भजन गाकर लोगो को प्रेरित करे,आप अपने प्रोफेशन के द्वारा भी गौ माता के लिए बहुत कुछ कर सकते है
9. हमारे द्वारा कोई भी ऐसी वस्तु का उपभोग न हो जिससे हमे गौ माता की हत्या का अपराध लगे जैसे- leather,प्रोडक्ट्स ऑफ़ नेस्ले,कैडबरी,मग्गी कंपनी,चांदी की बरक आदि।
10. कम से कम पुरे दिन में 3 बार तो गौमाता का दर्शन जरुर करे और श्री सुरभये नमः मन्त्र का जप अवश्ये करे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें