सोमवार, 29 फ़रवरी 2016

गौमाता को राष्ट्र माता बनाने के लिए लाखो लोग पहुंचे दिल्ली।

गौमाता को राष्ट्र माता बनाने के लिए लाखो लोग पहुंचे दिल्ली।

दिनाँक 28 फरवरी 2016 रविवार पहले तय अनुसार  दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में पूज्य गोपाल मणि जी महाराज एंव देश के पूज्य सन्तों के सानिध्ये में।
जिसमे देश के सभी राज्यो से 3 लाख गौभक्तो ने हिश्सा लिया।

दिल्ली पहुंचे गौ भक्तो अनुसार :-  1966 में धर्म सम्राट करपात्रीजी महाराज के नेतृत्व में गौहत्या बंदी आंदोलन को 2016 में 50 वर्ष पुरे हो रहे हैं।उस आंदोलन में हजारो गौभक्तो ने प्राणों की आहुति दि थी ।उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिये गौमाता को राष्ट्र माता के पद पर सुशोभित करवाने हेतु ।
।। महा जन आंदोलन का सफल आयोजन हुआ ।।

     भारत के ऋिषयों ने पूरे देश और दुनिया को एक परिवार या घर के रूप में देखा है। घर बनता ही माँ से है। इस देश में राष्ट्र गीत भी है राष्ट्र गान भी है राष्ट्र पक्षी भी है राष्ट्र पशु भी है राष्ट्रपिता भी हैै। लेकिन हमारे राष्ट्र रूपी घर में राष्ट्र माता नही है
इसलिए गो माता को राष्ट्र माता बनाओ। वेदों में लिखा है
गोस्तु मात्रा न विद्यते
गाय की बराबरी कोई नही कर सकता।  उस गो माता के लिए हमे किसी मंदिर बनाने की जरूरत नही है गो माता के घर पहुंचते ही वह घर मंदिर बन जाता है
गो माता को वो सम्मान दो जो हम भगवान को देते हैं ।

आंदोलन में पहुंचे भारतीय गोक्रांति मंच तमिलनाडु चेन्नई का नेतृत्व कर रहे  गोवत्स राधेश्याम रावोरिया का कहना है की पूज्य सन्तों एंव गौभक्तो ने
भारत सरकार एंव राज्य सरकार से निम्न पांच मांगे रखी।

1. गौ माता को राष्ट्रमाता के पद पर सुशोभित करे एंव गौ मंत्रालयों का अलग से गठन हो।
2. रासायनिक खादो पर प्रतिबंध लगे,गोबर की खाद का उपयोग हो,गोबर गैस का चूल्हा जलाने एंव गोबर गैस को सी.न.जी गैस में परिवर्तन कर मोटर गाड़ी चलाने में उपयोग हो।
3 . 10 वर्ष तक के बालक-बालिकाओ को सरकार की और से भारतीय गाय का दूध नि:शुल्क उपलब्ध हो,किसानो को गाय अनुदान में दी जाये,प्रत्येक गाँव में भारतीय नंदी(सांड)की व्यवस्था हो।
4. जर्सी आदि विदेशी गायों पर पूर्ण प्रतिबंध उसके दूध की विकृति को सार्वजनिक किया जाये,गोचरान  भूमि गौवंश के लिये ही मुक्त हो।
5.गौ-हत्यारों को मृत्यु दण्ड दिया जायें।

28 फरवरी 2016 शाम 6 बजे तक भारत सरकार की और से कोई लिखत में मांग नही मानी गई इसलिए पूज्य गोपाल मणि जी महाराज जी ने गौमाता राष्ट्रमाता के संकल्प की पूर्ति के लिए आज से जंतर मंतर, दिल्ली में अनशन शुरू कर दिया है तथा पुरे प्रदेशों में सभी कार्यकर्ताओं और गौभक्तों को अनशन और धरना प्रदर्शन करने को कहा है...

आखिर गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाना है । पुरे भारत को दिखा दो की गौभक्तो की ताकत कितना कुछ कर सकती है और गोपाल मणि महाराज जी का समर्थन हेतु हर जगह धरना प्रदर्शन और अनशन करें।


आंदोलन में हैदरबाद से बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह भी पहुंचे थे उन्होने सार्वजनिक मंच से कहा यदि गौभक्तों की बात को प्रधानमंत्री मोदी जी नहीं सुनते है तो भारत का पहला विधायक रहूँगा जो गौरक्षा के लिए पार्टी से स्थिफा देगा व बाद में अपनी तलवार के दम पर गौरक्षा होगी !



गौमाता राष्ट्रमाता के चरणों में,हमारा कोटी-कोटी वंदन।

3 टिप्‍पणियां: