गुरुवार, 28 दिसंबर 2017

गौमाता को कैसे और क्यों करें प्रसन्न ?

गौमाता को कैसे और क्यों करें प्रसन्न ?

हिंदू धर्म में गौमाता, धेनु, गाय की पवित्रता और महत्व को माना गया है। गाय की सेवा करने से हमारे सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है, सभी प्रकार के सुख मिलते हैं। गाय की पूजा की जाना चाहिए लेकिन यह कम ही लोग जानते हैं गाय को प्रसन्न कैसे किया जाए?

यदि गाय हमारी सेवा से प्रसन्न हो जाती है तो हमारे सभी बिगड़े काम बन जाते हैं और परेशानियां दूर हो जाती हैं। गौमाता की विधिवत पूजा के साथ ही हमें उसे सहलाना चाहिए। गाय की पीठ, मुंह पर हाथ फेरने से गाय अतिप्रसन्न होती है।
गाय को घास खिलानी चाहिए। गाय की ऐसी सेवा से वह खुश हो जाती है और हमें आशीर्वाद देती है। इसके प्रभाव से हमारा बुरा समय टल जाता है और परेशानियां दूर हो जाती है।
यह सभी जानते हैं कि जिस घर में गाय रहती है उस घर में कभी धन-धान्य कोई कमी नहीं रहती है। इस बात से स्पष्ट है कि गाय की प्रसन्नता हमारी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देती है। गाय की पवित्रता इसी बात से स्पष्ट होती है कि भागवत में श्रीकृष्ण ने भी गौमाता को पूजनीय बताया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें