शनिवार, 29 अगस्त 2026

सामाजिक कार्यकर्ता कैसे गौसेवा करे

सामाजिक कार्यकर्ता

गौवंश रक्षण एवं गौ संवर्धन की आवश्यकता, प्रेरणा, उपादेयता एवं अनिवार्यता की सफलता के मुख्य आधार सामाजिक कार्यकर्ता ही हो सकते है। जिनकी किसी पद, किसी दल एवं किसी सम्प्रदाय के प्रति निर्लिप्तता उनके द्वारा सामाजिक चेतना जगाने मे सर्वाधिक महत्वपूर्ण सिध्द हो सकती है। अतः सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदत्त चेतना ही इस महायज्ञ में यज्ञ देवता को पूर्ण ज्वाला प्रदान कर सकती है। अतः प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता का यह परम कर्तव्य है कि वह -

1) समाज मे गौसेवा एवं गौ-रक्षा के प्रति चेतना जाग्रत करें।


2) गौशालओं की स्थापना एवं उनके संचालन की व्यवस्था करें।

3) समाज में गौदुग्ध का ही उपयोग एवं उससे निर्मित पदार्थो के उपयोग को प्रचारित करें।

4) पंचगव्य निर्मित पदार्थ एवं औषधियों के निर्माण, विक्रय एवं उपयोग का समुचित प्रचार प्रसार करें।

5) समाज मे गौ-पूजा के महत्व एवं गौ-उत्सवों के आयोजनो को संचालित करें।

6) गांवो मे कृषक समाज मे रासायनिक कृषि की हानियो का प्रचार कर जैविक कृषि की महत्ता समाझायें।

7) शहरों में आवारा पशु के रुप मे गौमाताओं की प्रताड़ना को रोकने के प्रति अपनी प्रतिबध्दता प्रगट करें।

8) समाज मे गौ सेवा की भावना तथा गौसेवा के लिए प्रतिदिन एक रुपये की राशि दान करने की परंपरा विकसित करें ।

9) गौहत्या, गौमांस भक्षण के तीव्र प्रतिकार की जन-चेतना जाग्रत करें।

10) गौ-रक्षण कानूनों के पालन की सामाजिक चेतना निर्माण करे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें