शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026

प्रशासनिक अधिकारी कैसे गौसेवा कर सकते है?

प्रशासनिक अधिकारी

प्रजातंत्र में प्रशासनिक अधिकारी वह है, जो शासन व आम जनों के बीच जहाँ एक ओर कानून के शासन की अवधारणा का पालन कराती है वही दूसरी ओर जन कल्याण के कार्यों को सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान करती है। अतः गोरक्षण एवं गो संवर्धन के नियमों, प्रावधानों और कानूनों का कठोरता व आग्रहपूर्वक पालन कराना, जहाँ एक ओर उनका कर्तव्य कर्म है वहीं दूसरी ओर इस महायज्ञ में सहायक बनना उनकी आत्मा को पवित्रता प्रदान कर सकता है। 

निम्न बिंदु दृष्टव्य है :-

१. गोरक्षण, गो संवर्धन, गो सेवा हेतु शासन की नीतियों का क्रियान्वयन शत प्रतिशत प्रभावी ढंग से हो, यह दायित्व प्रशासनिक अधिकारियों का है। इसे प्राणपण से पूरा करें ।

२. राष्ट्रीय गोवंश आयोग की रिपोर्ट १००% लागू करवाने का भरसक प्रयास करें ।

३. अपने घर में गाय पाले, गो सेवा करें जनता को इस हेतु प्रेरित करें ।

४. गो हत्यारों को तत्परता से पकडने हेतु प्रशासन तंत्र में उचित वातावरण तैयार करें ।

५. जैविक कृषि के हित में विविध योजनाएं तैयार करें व क्रियान्वित करें। ऐसा करनेवाले समाज के अन्य लोगों को प्रोत्साहित करें ।

६. अपने कार्यालय में गो माता का चित्र लगावें । बडी मात्रा में लोग आपसे मिलते हैं, उन्हे गोसेवा का महत्व बतावें ।

७. बडे प्रशासनिक अधिकारियों को गोरक्षण व गो संवर्धन सम्बंधी नीति निर्माण का कार्य गम्भीरता से व कुशलता से कराना चाहिए ।

८. प्रशासनिक अधिकारियों को विभिन्न आयोजनों में मुख्य अतिथि, वक्ता या अध्यक्ष इस नाते निमंत्रित किया जाता है। वहाँ अपने भाषणों, वक्तव्यों में गोरक्षा, गो सेवा, गो संवर्धन की बात प्रभावी ढंग से रखें ।

९. गो उत्सव व गो पर्वों यथा - गोवत्सव्दादशी, गोपाष्टमी, श्री कृष्ण जन्माष्टमी,बलराम जयंती (हलधर षष्ठी) इत्यादि के आयोजन करें, आयोजनों में सक्रिय हिस्सेदारी करें।

१०. पंचगव्य उत्पाद एवं औषधियों का प्रयोग करें, अन्य लोगों को इस हेतु प्ररित करे ।

११. गोशाला नियमित रुप से जावें, गोग्रास दान करें अन्य लोगों को इस हेतु प्रेरित करे ।

१२. पंचगव्य आयुर्वेद चिकित्सा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति में सम्मानजनक स्थान शासकीय अस्पतालों में पंचगव्य आयुर्वेद चिकित्सक व पंचगव्य आयुर्वेदिक औषधियाँ की सुविधा उपलब्ध करवाये।

१३.पंचगव्य आधारित कृषि उत्पादनों को मान्यता दिलवाने के प्रयास करें।

१४. केन्द्र व राज्यों के आयुर्वेद, ऍलोपॅथी महाविद्यालयों, पशुविद्यालय व विज्ञान के छात्रों को इस विषय में अनुसंधान के लिये सुविधा प्रदान करें।

१५. गोवंश उर्जा का स्त्रोत इस विषय पर विशेष संशोधन के प्रयास करवाने चाहिये।

१६. केन्द्र व राज्यों द्वारा पंचगव्य आधारित उत्पादों पर बिक्री कर, उत्पादकर, जकात कर से मुक्ति दिलवाने का प्रयास करवाना चाहिये।

१७. पंचगव्य आधारित औषधियों, कृषि उत्पादों व अन्य उपयोगी वस्तुओं जैसे ॉम्पु, साबुन, धुपबत्ती इत्यादि के निर्माण को उद्योग का दर्जा देकर, इस उद्योग को बढावा देने हेतु शासकीय भूमि, ऋण, अनुदान जैसे सुविधाएँ उपलब्ध करवायें ।

१८. सफल केन्द्रों के कार्यों का प्रक्षेपण, इस विषय को लेकर मालिका एवम् विशेष कार्यक्रमों के प्रसारण हेतु सरकारी प्रचार प्रसार माध्यमों का उपयोग करें।

१९. जैविक खाद, कीटनियंत्रक व अन्य पंचगव्य आधारित कृषि उत्पादों व यंत्रो की खरीदी हेतु किसानों को विशेष अनुदान प्रदान करें व रासायनिक कृषि उत्पादों व ट्रॅक्टर की खरीदी हेतु अनुदान पूर्णतः बंद करें। ।

२०. शासकीय अस्पतालों, विद्यार्थी आवास स्थल, भारतीय सेना, जैसे विभिन्न स्थानों पर साबुन, शॅम्पू, अर्क, मच्छरनिरोधक व देव-धुप बत्ती जैसे पंचगव्य आधारित उत्पादों की उपलब्धता व उपयोग को अनिवार्य बनायें।

२१. लाखों गोवंश के मौत का कारण बनी प्लॉस्टिक थैलियों के निर्माण व उपयोग पर १००% बंदी लाने हेतु कानून बनायें।




गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026

मंदिर-मस्जिद दूर है, कठिन जाप हरि नाम्। श्री चरणों में गाय के, बसते चारों धाम्॥

मंदिर-मस्जिद दूर है, कठिन जाप हरि नाम्।  
श्री चरणों में गाय के, बसते चारों धाम्॥

हमारे समाज में लोग अक्सर ईश्वर की खोज मंदिरों और मस्जिदों में करते हैं। वे कठिन साधनाएँ, जटिल अनुष्ठान और कठोर तपस्या को ही भगवान तक पहुँचने का मार्ग मान लेते हैं। परंतु यह दोहा हमें बताता है कि ईश्वर तक पहुँचने के लिए केवल कठिन जाप ही आवश्यक नहीं है। सच्ची भक्ति सरलता, करुणा और सेवा में निहित है।  

भारतीय संस्कृति में गाय को ‘माता’ कहा गया है। वह केवल एक पशु नहीं, बल्कि जीवनदायिनी है। उसका दूध, गोबर, मूत्र—सब हमारे जीवन और पर्यावरण के लिए उपयोगी हैं। यही कारण है कि गाय को धर्म, संस्कृति और अर्थव्यवस्था का आधार माना गया है।  

चार धाम—बद्रीनाथ, द्वारका, जगन्नाथपुरी और रामेश्वरम्—हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माने जाते हैं। परंतु इस दोहे में कहा गया है कि वे सभी धाम श्रीहरि के चरणों में गाय के रूप में विराजमान हैं। इसका अर्थ यह है कि यदि हम गाय की सेवा करते हैं, तो वही चार धाम की यात्रा के समान पुण्य प्रदान करती है।  

इस दोहे का मूल संदेश है कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है। धर्म का वास्तविक स्वरूप करुणा, सेवा और संरक्षण में है। गाय की सेवा करना, उसे सम्मान देना, उसके जीवन की रक्षा करना—यह सब ईश्वर की सच्ची भक्ति है।  

आज के समय में जब पर्यावरण संकट और सामाजिक विघटन बढ़ रहा है, तब यह दोहा हमें पुनः याद दिलाता है कि हमें प्रकृति और जीवों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। गाय केवल धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की धुरी है।  

अतः, मंदिर-मस्जिद की दूरी और कठिन जाप से अधिक महत्वपूर्ण है करुणा और सेवा। यदि हम गाय की रक्षा करें, उसकी सेवा करें, तो वही ईश्वर की सच्ची उपासना है। यही भारतीय संस्कृति का सार है—**“सर्वे भवन्तु सुखिनः”**।  

इस दोहे के माध्यम से हमें यह सीख मिलती है कि ईश्वर की प्राप्ति कठिन साधना से नहीं, बल्कि सरल सेवा और करुणा से होती है। गाय की सेवा करना ही चारों धाम की यात्रा के समान है। यही हमारी संस्कृति का अमूल्य संदेश है।

बुधवार, 28 जनवरी 2026

पत्रकार व मीडियाकर्मी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कैसे गौसेवा कर सकते है।

पत्रकार व मीडियाकर्मी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया

वर्तमान युग सूचना क्रांति का युग है। बीसवीं इक्कीसवीं शताब्दि की सबसे असरकारी बहुप्रचारित घटना है सूचना विस्फोट। पत्रकार व मीडिया कर्मी सूचना युग के युग प्रवर्तक व युग निर्माता है। लोकतंत्र का यह स्तम्भअपनी निष्पक्षता, तत्परता एवं ज्ञानशीलता के चलते जनसामान्य के हृदय पर राज कर रहा है। गोरक्षा, गो संवर्धन तथा गो सेवा हेतु आम जन को शिक्षित, प्रेरित, सक्रिय करने का उत्तरदायित्व इस वर्ग का बनता है। निम्न बिंदुओं पर विचार और क्रियान्वयन आवश्यक है :-

१. पत्रकार अपने लेखों का विषय गोसेवा, गो संवर्धन को बनावें ।

२. विभिन्न टी वी चैनलों पर गोरक्षा, गोसंवर्धन से सम्बंधित समाचार प्रमुखता से प्रसारित करें ।

३. गो सेवा, गोरक्षा, गो संवर्धन सम्बंधी विषयों पर विशेष कार्यक्रम, छोटा चलचित्र बनाइ जावें तथा विभिन्न चैनल इन्हे प्रसारित करें ।

४. गोहत्या एवं उससे राष्ट्र को हानि जैसे विषयों पर भी लगातार समाचार व कार्यक्रम प्रसारित करें।

५. समाचार पत्रों में गौहत्या संबंधी खबरें प्रमुखता से छापी जावें ताकि प्रशासन पुलिस की नींद उडे व कार्यवाही हो ।

६. गोहत्यारों को यदि सजा न मिले तो ऐसी खबरे भी समाचार पत्रों में छापें, न्यूज चैनल से प्रसारित करे। ताकि कारगर कानून व क्रियान्वयन हेतु वातावरण तैयार हो सके ।

७. गोशालाओं पर आधारित समाचार छापें । लेख तैयार कर प्रकाशित करवाएं । आम जनता में गोशाला श्रध्दा केन्द्र बने ऐसा वातावरण तैयार हो ।

८. पंचगव्य उत्पाद जैसे मंजन, धूप बत्ती, शैम्पू, उबटन, स्नान चूर्ण (अंगराग पाउडर), मालिश तेल इत्यादि की उपयोगिता पर आधारित लेख व समाचार प्रकाशित, प्रसारित करें।

९. गोपर्व व गौ उत्सवों यथा बलराज जयंती (हलधर षष्ठी), श्री कृष्ण जन्माष्टमी, गोपाष्टमी, गोवत्स व्दादशी, मकर संक्रांति इत्यादि के समाचार समाचार पत्रों में प्रकाशित हों। इन पर लेख लिखकर प्रकाशित करवाएँ। टी वी चैनलों पर इन कार्यक्रमों के समाचार तथा इनका सीधा प्रसारण भी करें।

१०. जैविक कृषि, डेप खाद, मशीनों की बजाय बैलो से कृषि का महत्व इत्यदि विषयों पर समाचार, लेख, कार्यक्रम प्रकाशित प्रसारित करें ।

११. जर्सी गाय, भैंस की तुलना में, देसी गाय से प्राप्त होनेवाले दूध, दही, घृत, गोमूत्र व गोमय में वैज्ञानिक रुप से अधिक लाभप्रदता व गुणवत्ता होती हैं, इस आशय संबंधी तथ्यों को तथा अनुसंधानो को जनसामान्य तक लेख / वृत्तचित्रों व अन्य कार्यक्रमों द्वारा पहुँचाये।

१२. रासायनिक कीटनाशक व उर्वरकों के भूमि की उर्वराशक्ति व उत्पादनक्षमता व पर्यावरण पर पडनेवाले दुष्प्रभावों इनसे उत्पादित खाद्यान्नों का जनस्वास्थ्य पर होनेवाले दुष्परिणामों को किसानों व आम जनता तक पहुँचाये।

१३. अॅलोपॅथी औषधियों की तुलना में पंचगव्य चिकित्सा व औषधि की सर्व सुलभता, अधिक प्रभाव गुणवत्ता संबंधी तथ्यों को लेख विविध कार्यक्रमों द्वारा पहुँचाये।

१४. गोवंश के चमडे, चर्बी व हड्डियों से निर्मित खाद्य पदार्थ औषधी, सौंदर्य प्रसाधन अन्य हिसंक उत्पादोंके उपयोग संबधी विज्ञापन प्रकाशित /प्रसारित न करें।

१५. ऐसे हिंसक उत्पादों विरोध में जन-आंदोलन खडा करने हेतु अपने सशक्त माध्यम का उपयोग करें।