मंगलवार, 25 अगस्त 2015

पंचगव्य एक अत्यधिक प्रभावी जैविक खाद

पंचगव्य एक अत्यधिक प्रभावी जैविक खाद


पंचगव्य एक अत्यधिक प्रभावी जैविक खाद है
जो पौधों की वृद्धि एवं विकास में
सहायता करता है और
उनकी प्रतिरक्षा क्षमता को बढ़ाता है |
पंचगव्य का निर्माण सूर्य नाड़ी वाली गाय
अथवा देसी गाय के पांच उत्पादों दूध, दही, घी,
गौमूत्र व गोबर से होता है क्योंकि देशी गाय के
उत्पादों में पौधों के लिए आवश्यक सभी पोषक
तत्व पर्याप्त व सन्तुलित मात्रा में पाये जाते हैं
| पंचगव्य की 3 प्रतिशत मात्रा को पानी के
साथ मिलाकर प्रयोग किया जाता | पंचगव्य के
उचित लाभ के लिए 15 दिन में एक बार प्रयोग
करना चाहिए | एक एकड़ फसल के लिए 1.8
लीटर पंचगव्य पर्याप्त होता है |
पंचगव्य बनाने की विधि
आवश्यक सामिग्री
पंचगव्य निम्नलिखित सामिग्री से
बनाया जाता है-
1. 5 किलोग्राम देशी गाय का ताजा गोबर
2. 3 लीटर देशी गाय का ताजा गौमूत्र
3. 2 लीटर देशी गाय का ताजा कच्चा दूध
4. 2 लीटर देशी गाय का दही
5. 500 ग्राम देशी गाय का घी
6. 3 लीटर गन्ने का रस या 500 ग्राम गुड़ व
3 लीटर पानी का घोल
7. 3 लीटर नारियल पानी
8. 12 पके हुए केले
बनाने की विधि
1. सबसे पहले 5 किलोग्राम गाय के ताजा गोबर
और 500 ग्राम गाय के घी को एक मिट्टी के
मटके या प्लास्टिक की टंकी में डालकर
अच्छी तरह मिश्रण कर लें |
2. इस मिश्रण को 3 दिन के लिए छाँव में
रखना है और प्रतिदिन सुबह और शाम के समय
अच्छी तरह लकड़ी से घोलना है |
3. 3 दिन बाद इस मिश्रण में 3 लीटर
ताजा गौमूत्र, 2 लीटर गाय का दूध, 2 लीटर
गाय का दही, 3 लीटर गन्ने का रस या 500
ग्राम गुड़ व 3 लीटर पानी का घोल, 3 लीटर
नारियल पानी तथा 12 पके हुए केले को डालकर
अच्छी तरह मिश्रण कर लें |
4. इस मिश्रण को 15 दिनों के लिए छाँव में
रखना है और प्रतिदिन सुबह और शाम के समय
अच्छी तरह लकड़ी से घोलना है |
5. इस प्रकार 18 दिनों के बाद पंचगव्य
उपयोग के लिए बनकर तैयार हो जायेगा |
पंचगव्य की प्रयोग विधि
पंचगव्य का प्रयोग आप गेहूँ, मक्का, बाजरा,
धान, मूंग, उर्द, कपास, सरसों,मिर्च, टमाटर,
बैंगन, प्याज, मूली, गाजर, आलू, हल्दी, अदरक,
लहसुन, हरी सब्जियाँ, फूल पौधे, औषधीय पौधे
आदि तथा अन्य सभी प्रकार के फल पेड़ों एवं
फसलों में महीने में दो बार कर सकते हैं |
पंचगव्य को निम्नलिखित 5 प्रकार से प्रयोग
किया जा सकता है-
1. बीज उपचार द्वारा
2. जड़ उपचार द्वारा
3. फल पेड़-पौधों और फसल पर छिड़काव करके
4. सिंचाई के पानी के साथ प्रवाहित करके
5. बीज भंडारण के लिए
1. बीज उपचार द्वारा
पंचगव्य के 3% घोल में बीज को 10-15 मिनट
के लिए डुबोकर रखें | इसके बाद 30 मिनट तक
छाया में सुखाकर बुवाई करें | 300 मि.ली.
पंचगव्य 60 किलो बीज का उपचार करने के
लिए पर्याप्त होता है |
2. जड़ उपचार द्वारा
पंचगव्य के 3% घोल में पौधों के जड़ भाग
को 10-15 मिनट के लिए डुबोकर रखें | इसके
बाद 30 मिनट तक छाया में सुखाकर बुवाई करें
| 300 मि.ली. पंचगव्य एक एकड़ खेत
की रोपाई करने के लिए पर्याप्त होता है |
3. फल पेड़, पौधों और फसल पर छिड़काव करके
पंचगव्य के 3% घोल को फल पेड़-पौधों और
फसल पर छिड़काव करके प्रयोग
किया जा सकता है | 3 लीटर पंचगव्य एक
एकड़ फसल के लिए पर्याप्त होता है |
4. सिंचाई के पानी के साथ प्रवाहित करके
पंचगव्य के 3% घोल को सिंचाई के पानी के
साथ प्रवाहित करके प्रयोग किया जा सकता है
| 3 लीटर पंचगव्य एक एकड़ खेत के लिए
पर्याप्त होता है |
5. बीज भंडारण के लिए
बीज को भंडारण करने से पहले पंचगव्य के 3%
घोल में 10-15 मिनट के लिए डुबो कर रखें
उसके बाद सुखाकर भंडारण करें | ऐसा करने से
बीज को लगभग 360 दिनों तक सुरक्षित
रखा जा सकता है |
पंचगव्य का प्रभाव
पत्ती
पंचगव्य का छिड़काव करने से पौधों के पत्ते
आकार में हमेशा बड़े एवं अधिक विकसित होते हैं
तथा यह प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया को तेज
करता है जिससे पौधे की जैविक क्षमता बढ़
जाती है एवं उपापचय क्रियायें तेज हो जाती हैं
|
तना
तना अधिक विकसित और मजबूत होता है जिससे
परिपक्वता के समय पौधे पर जब फल लगते हैं
तब पौधा फलों का वजन सहने में अधिकतम
सक्षम होता है तथा शाखाएं भी अधिक विकसित
तथा मजबूत होती हैं |
जड़ें
जड़ें अधिक विकसित तथा घनी होती हैं
तथा इसके अलावा वे एक लंबे समय के लिए
ताजा एवं स्वस्थ रहती हैं | जड़ें मृदा में
गहरी परतों में फैलकर वृद्धि करती हैं
तथा आवश्यक पोषक तत्वों एवं
पानी को अधिकतम मात्रा में अवशोषित कर
लेती हैं जिससे पौधा स्वस्थ बना रहता है
तथा पौधों में तेज हवा, अधिक वर्षा व सूखे
की स्थति को सहने की एवं रोगों के प्रति लड़ने
की क्षमता बढ़ जाती है |
उपज
पंचगव्य के प्रयोग से फसल की एक
अच्छी उपज मिलती है | यह रासायनिक
खेती को जैविक खेती में परिवर्तित करने में बहुत
प्रभावकारी है तथा वातावरण की प्रतिकूल
परिस्थितियों (कम या उच्च नमी ) में भी एक
समान फसल की पैदावार देने में
सहायता करता है| यह न केवल फसल की उपज
को बढ़ाता है बल्कि अनाज, फल, फूल व
सब्जियों का उत्पादन एक बेहतर रंग, स्वाद,
पौष्टिकता तथा विषाक्त अवशेषों के
बिना करता है जिससे फसल की बाजार में अधिक
कीमत मिलती है | यह बहुत सस्ता एवं अधिक
प्रभावकारी है जिससे कृषि में कम लागत पर
अधिक लाभ मिलता है |
शुष्क वातावरण अवधि
इसके प्रयोग से पत्तियों एवं तने पर एक
पतली तेलीय परत का गठन हो जाता है जिससे
पानी का वाष्पीकरण कम होता है तथा जड़ें
मृदा में गहरी परतों में फैलकर वृद्धि करती हैं और
आवश्यक पोषक तत्वों एवं पानी को अधिकतम
मात्रा में अवशोषित कर लेती हैं जिससे पौधे
शुष्क वातावरण अवधि को सहने में सक्षम
हो जाते हैं तथा पौधे के लिए 30% तक सिंचाई
के पानी की आवश्यकता कम हो जाती है |

देशी गौ वंश प्रजाती





१. साहीवाल प्रजाति : पंजाब-साहीवाल भारतकी सर्वश्रेष्ठ प्रजाति है । इस प्रजातिकी गायें अफगानिस्तानकी गायोंसे मिलती-जुलती हैं । यह प्रजाति गीर प्रजातिके वर्णसंकरसे बनी है । इस प्रजातिकी गायें मुख्यत: अधिक दूध देनेवाली होती हैं । अच्छी देखभाल करनेपर ये कहीं भी रह सकती हैं ।

२. हरियाणवी प्रजाति : हरियाणा-हरियाणवी प्रजातिकी गायें सर्वांगी कहलाती हैं । इस प्रजातिके बैल खेतीमें अच्छा कार्य करते हैं । इस प्रजातिके गोवंश श्वेत रंगके होते हैं । ये गाएं दुधारू होती हैं ।

३. राठी प्रजाति : राजस्थान-राठी प्रजातिका राठी नाम राठस जनजातिके नामपर पडा जिनकी उत्पत्ति राजपूत मुसलमानोंसे हुर्इ। राठस जनजातिके लोग घुमंतू जीवन व्यतीत करते थे । भारतीय राठी प्रजाति एक महत्त्वपूर्ण दुधारू प्रजाति है ।

४. देवनी प्रजाति : आंध्रप्रदेश, कर्नाटक-देवनी प्रजातिके गोवंश गीर प्रजातिसे मिलते-जुलते हैं । इस प्रजातिके बैल अधिक भार ढोनेकी क्षमता रखते हैं । गायें दुधारू होती हैं ।

५. लाल सिंधी प्रजाति : पंजाब-लाल सिंधी प्रजातिके गोवंशमें अफगान प्रजाति और गीर प्रजातिका वर्णसंकर पाया जाता है । इस प्रजातिकी गायका शरीर पूर्णत: लाल होता है । लाल रंगकी सिंधी गायकी गणना सर्वाधिक दूध देनेवाली गायोंमें होता है । थोडी खुराकमें भी यह अपना शरीर अच्छा रख लेती है ।

६. गीर प्रजाति : गुजरात-गीर प्रजातिके गोवंशका मूल स्थान काठियावाड (गुजरात) के दक्षिणमें गीर नामक जंगल है । शुद्ध गीर प्रजातिकी गायें प्राय: एक रंगकी नहीं होती है । इस प्रजातिकी गायें अत्यधिक दुधारू होती हैं तथा नियत समयपर बच्चे देती हैं ।

७. नागौरी प्रजाति : राजस्थान-नागौरी प्रजातिके गोवंशका गृहक्षेत्र राजस्थान प्रदेशका नागौर जिला है । इस प्रजातिके बैल भारवाहक क्षमताके विशेष गुणके कारण अत्यधिक प्रसिद्ध हैं । विश्वसनीय ढंगसे निशिचत रूपमें नागौरी प्रजातिके गोवंशके कुल संख्याके आंकडे उपलब्ध नहीं हैं ।

८. नीमाडी प्रजाति : मध्यप्रदेश नीमाडी प्रजातिके गोवंश काफी स्फूर्तिवान (फुर्तीले) होते हैं । इनके मुंहकी बनावट गीर जातिकी जैसी होती है । गायके शरीरका रंग लाल होता है, जिसपर स्थान-स्थानपर श्वेत धब्बे होते हैं । इस प्रजातिकी अच्छी देखभाल करें तो पर्याप्त मात्रमें दूध प्राप्त होता है।

९. सीरी प्रजाति : सिक्किम एवं भूटान- सीरी प्रजातिके गोवंश दार्जिलिंगके पर्वतीय प्रदेश, सिक्किम एवं भूटानमें पाए जाते हैं । इनका मूलस्थान भूटान है । ये प्राय: काले और श्वेत अथवा लाल और श्वेत रंगके होते हैं । सीरी जातिके पशु देखनेमें भारी होते हैं । इस जातिके बैल परिश्रमी होते हैं ।

१०. हल्लीकर प्रजाति : कर्नाटक- हल्लीकरके गोवंश मैसूर (कर्नाटक) में सर्वाधिक पाए जाते हैं । यह एक स्वतंत्र प्रजाति है । इस प्रजातिकी गायें अमृतमहाल जातिकी गौओंसे अधिक दूध देती हैं ।

११. भगनारी प्रजाति : पंजाब- भगनारी प्रजातिके गोवंश नारी नदीके तटवर्ती इलाकेमें पाए जानेसे इस प्रजातिका नाम ‘भगनारी’ दिया गया है । इस प्रजातिके गोवंश अपना निर्वाह नदी तटपर उगने वाली घास व अनाजकी भूसीपर करते हैं । गायें दुधारू होती हैं ।

१२. कांकरेज प्रजाति : गुजरात- कांकरेज प्रजातिके गोवंशका मुंह छोटा किन्तु चौडा होता है । गुजरातमें काठियावाड, बडौदा, सूरत तक यह प्रजाति फैली हुर्इ है । यह प्रजाति बढि़यार प्रजातिके नामसे भी जानी जाती है । यह प्रजाति सर्वांगी प्रजाति कहलाती है ।

१३. कंगायम प्रजाति : तमिलनाडु- कंगायम प्रजातिके गोवंश अपनी स्फूर्ति और श्रम-सहिष्णुताके लिए विशेष प्रसिद्ध हैं । इस जातिके गोवंश कोयम्बटूरके दक्षिणी भागोंमें पाए जाते हैं । यह प्रजाति दूध न्यून देटी है; किन्तु १०-१२ वर्षोंतक दूध देती है ।

१४. मालवी प्रजाति : मध्यप्रदेश- मालवी प्रजातिके बैलोंका उपयोग खेती तथा सडकोंपर हल्की गाडी खींचनेके लिए किया जाता है । इनका रंग लाल, खाकी तथा गर्दन काले रंगकी होती है । किन्तु बुढापेमें इसका रंग श्वेत हो जाता है । मध्य प्रदेशके ग्वालियर क्षेत्रमें यह प्रजाति पाई जाती है ।

१५. मेवाती प्रजाति : हरियाणा- मेवाती प्रजातिके गोवंश सीधे-सीधे तथा कृषि कार्य हेतु उपयोगी होते हैं । इस प्रजातिकी गायें अत्यंत दुधारू होती हैं । इनमें गीर जातिके लक्षण पाए जाते हैं तथा पैर कुछ ऊंचे होते हैं । इस प्रजातिके गोवंश हरियाणा राज्यमें पाए जाते हैं ।

१५. मेवाती प्रजाति : हरियाणा- मेवाती प्रजातिके गोवंश सीधे-सीधे तथा कृषि कार्य हेतु उपयोगी होते हैं । इस प्रजातिकी गायें अत्यंत दुधारू होती हैं । इनमें गीर जातिके लक्षण पाए जाते हैं तथा पैर कुछ ऊंचे होते हैं । इस प्रजातिके गोवंश हरियाणा राज्यमें पाए जाते हैं ।

१६. गावलाव प्रजाति : मध्यप्रदेश- गावलाव प्रजातिके गोवंशको सर्वोत्तम प्रजाति माना गया है । मध्य प्रदेशके सतपुडा, सिवनी क्षेत्र व महाराष्ट्रके वर्धा, नागपुर क्षेत्रमें इस जातिके गोवंश पाए जाते हैं । गायोंका रंग प्राय: श्वेत तथा गलंकबल बडा होता है । गायें दुधारू मानी जाती हैं ।

१७. थारपारकर प्रजाति : राजस्थान- थारपारकर प्रजातिका गोवंश राजस्थानके जोधपुर, जैसलमेर व कच्छ क्षेत्रोंमें एक बडी संख्यामें पाया जाता है । इस प्रजातिकी गौएं भारतकी सर्वश्रेष्ठ दुधारू गायोंमें गिनी जाती है । इस जातिके बैल अत्यंत परिश्रमी होते हैं । इनमें कर्इ ऐसे गुण हैं जिनके कारण इनकी पूछ-परख की जाती है ।

१८. वेचूर प्रजाति : केरल- वेचूर प्रजातिके गोवंशपर रोगोंका न्यूनतम प्रभाव पडता है । इस जातिके गोवंश आकारमें छोटे होते हैं । इस प्रजातिकी गायोंके दूधमें सर्वाधिक औषधीय गुण होते हैं । इस जातिके गोवंशको बकरीसे भी आधे व्ययमें पाला जा सकता है ।

१९. बरगूर प्रजाति : तमिलनाडु- बरगूर प्रजातिके गोवंश तमिलनाडुके बरगुर नामक पहाडी क्षेत्रमें पाए गए थे । इस जातिकी गायोंका सिर लम्बा, पूंछ छोटी व मस्तक उभरा हुआ होता है । बैल तीव्र गतिसे चलते हैं और सहनशील होते हैं । गायोंकी दूध देनेकी मात्रा न्यून होती है ।

२०. कृष्णाबेली : महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश- कृष्णा नदी तटकी कृष्णाबेली प्रजातिके गोवंश महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेशमें पाए जाते हैं । इनके मुंहका अग्रभाग बडा तथा सींग और पूंछ छोटी होती है ।

२१. डांगी प्रजाति: महाराष्ट्र- डांगी प्रजातिके गोवंश अहमद नगर, नासिक और अंग्स क्षेत्रमें पाए जाते हैं । इस जातिके बैल सुदृढ (मजबूत) एवं परिश्रमी होते हैं । गायोंका रंग लाल, काला व श्वेत होता  है । गायें अल्प मात्रामें दूध देती हैं ।

२२. पवार प्रजाति : उत्तर प्रदेश पवार प्रजातिके गोवंश उत्तर प्रदेश्ज्ञके रोहेलखण्डमें पाए जाते हैं । इनके सींगोंकी लम्बार्इ १२ से १८ ‘र्इंच’तक हो सकती है । इनकी पूंछ लम्बी होती है । इनके शरीरका रंग काला और श्वेत होता है । इस प्रजातिके बैल कृषि योग्य हैं; किन्तु गाय ‘कम’ दूध देती है ।

२३. अंगोल प्रजाति : तमिलनाडु- अंगोल प्रजाति तमिलनाडुके अंगोल क्षेत्रमें पाई जाती है । इस जातिके बैल महाकाय (भारी बदनके) एवं शक्तिशाली (ताकतवर) होते हैं । इनका शरीर लम्बा किन्तु गर्दन छोटी होती है । यह प्रजाति सूखा चारा खाकर भी जीवन निर्वाह कर सकती है ।

२४. हासी-हिसार : हरियाणा- हासी-हिसार प्रजातिके गोवंश हरियाणाके हिसार क्षेत्रमें पाए जाते हैं । इस प्रजातिके गोवंशका रंग श्वेत व खाकी होता है । इस प्रजातिके बैल परिश्रमी होते हैं ।

२५. बचौर प्रजाति : बिहार- बचौर प्रजातिके गोवंश बिहार प्रांतके तहत सीतामढी जिलेके बचौर एवं कोर्इलपुर परगनेमें पाए जाते हैं । इस जातिके बैल अति परिश्रमी होते हैं । इनका रंग धूसर (खाकी), ललाट चौडा, आंखें बडी-बडी और कान लटकते हुए होते हैं ।

२६. लोहानी प्रजाति : इस प्रजातिका मूलस्थान बलूचिस्तानका लोरालार्इ क्षेत्र है । इस जातिके पशु आकारमें छोटे होते हैं । इस जातिके बैल हल चलाने तथा विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रोंमें बोझा ढोनेमें बहुत उपयोगी होते हैं ।

२७. आलमवादी प्रजाति : इस प्रजातिके गोवंश कर्नाटक राज्यमें पाए जाते हैं । इनका मुंह लम्बा और कम चौडा होता है तथा सींग लम्बे होते हैं । इस जातिके बैल स्फूर्तिवान एवं परिश्रमी होते हैं ।

२८. केनवारिया प्रजाति : इस प्रजातिके गोवंश बांदा जिलाके (म.प्र.) केन नदीके तटपर पाए जाते हैं । इनके सींग कांकरेज जातिके पशुओं जैसे होते हैं । गायें कम दूध देती हैं । गायोंका रंग खाकी होता  है ।

२९. खेरीगढ प्रजाति : इस प्रजातिके गोवंश खेरीगढ क्षेत्र (उ.प्र.) में पाए जाते हैं । गायोंके शरीरका रंग श्वेत होता है । इनके बड़े होते हैं । सींगकी लम्बार्इ १२ से १८ ‘इंच’तक होती है । इनके सींग केनवारिया प्रजातिके गोवंशके सींगोंसे बहुत मिलते हैं । बैल क्रोधी एवं फुर्तीले होते हैं तथा मैदानोंमें स्वच्छन्द रूपसे चरनेसे स्वस्थ एवं प्रसन्न रहते हैं । इस प्रजातिकी गायें न्यून दूध देती है ।

३०. खिल्लारी प्रजाति : इस प्रजातिके गोवंशका रंग खाकी, सिर बडा, सींग लम्बे और पूंछ छोटी होती है । इनका गलंकबल बडा होता है । खिल्लारी प्रजातिके बैल शकितशाली होते हैं; किन्तु गायोंमें दूध देनेकी क्षमता न्यून होती है । यह प्रजाति महाराष्ट्र तथा सतपुडा (म.प्र.) क्षेत्रोंमें पाई जाती है ।

३१. अमृतमहाल प्रजाति : इस प्रजातिके गोवंश कर्नाटक राज्यके मैसूर जिलेमें पाए जाते हैं । इस प्रजातिका रंग खाकी, मस्तक तथा गला काले रंगका, सिर और लम्बा, मुंह व नथुने कम चौडे होते  हैं । इस प्रजातिके बैल मध्यम आकारके और ‘फुर्तीले’ होते हैं । गायें कम दूध देती है ।

३२. दज्जल प्रजाति : भगनारी प्रजातिका दूसरा नाम ‘दज्जल’ प्रजाति है । इस प्रजातिके पशु पंजाबके ‘दरोगाजी खां’ जिलेमें बडी संख्यामें पाले जाते हैं । कहा जाता है कि इस जिलेके कुछ भगनारी प्रजातिके सांड खासतौरपर भेजे गए थे । यही कारण है कि ‘दरोगाजी खां’में यह प्रजाति बडी मात्रामें पाई जाती है । यहींसे इस प्रजातिको पंजाबके अन्य क्षेत्रोंमें भेजा गया । इस जातिकी गौएं अधिक दूध देनेके लिए प्रसिद्ध हैं ।

३३. धन्नी प्रजाति : इस प्रजातिको पंजाबकी एक स्वतंत्र प्रजाति माना जाता है इस प्रजातिके पशु मध्यम परिमाणके तथा बहुत फुर्तीले होते हैं । इनका रंग विचित्र प्रकारका होता है और पंजाबके अनेक भागोंमें इन्हें पाला जाता है । गायें दुधारू नहीं होती । इस प्रजातिमें दुग्धोत्पादनकी क्षमतामें वृद्धिके लिए विशेष ध्यान दिया ही नहीं गया ।

३४. केनकथा प्रजाति : उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश।

३५. खेरीगढ प्रजाति : उत्तरप्रदेश।

३६. रेड कंधारी प्रजाति : मराठवाडा (मूलस्थान-कंधार)।

वर्तमानमें स्थिति : स्वतंत्रताके पूर्व भारतमें गोवंशकी करीब ६० प्रजातियां आज गोवंशकी करीब २७-२८ प्रजातियां ही है । भारत सरकारद्वारा वर्तमानमें भी १०% अनुदानके (सबसीडीके) चलते वधशालाओंमें (कत्लखानोंमें) गोवंश इसी तरह कटता रहा तो गोवंशकी अनेक प्रजातियां समाप्त हो जाएंगी ।

गाय के ताजे गोबर की खाद निर्माण सामग्री


गाय के ताजे गोबर की खाद निर्माण सामग्री
गाय का ताजा गोबर
250 ग्राम बेन्टोनाइट पाउडर, काली मिट्टी या वसाल्ट
250 ग्राम अण्डे के छिलके का चूर्ण
बायोडायनामिक प्रिपरेशन नामक औषधीय कल्चर
ईंट, फावड़ा, टाट पट्टी आदि।
निर्माण विधिः
सबसे पहले तीन फुट चौड़ा, दो फुट लंबा और ड़ेढे फुट गहरा गड तैयार कर लेते हैं। गड्ढे की दीवार ईंटों से चुन दें। अब 60 किलोग्राम गाय का कम से कम 24 घंटे पुराने गोबर में 250 ग्राम अण्डे के छिलके का चूर्ण और 250 ग्राम बसाल्ट पाउडर भलीभांति मिला लें। अब इस मिश्रण को गड्ढे में भरकर इसमें 23 इंच गहरे छिद्र बना लें। इन छिद्रों में बायोडायनमिक प्रिपरेशन भरकर छिद्रों को बंद कर दें। सतह को टाट पट्टी से ढंक दें।
इस प्रकार लगभग 40 से 45 किलोग्राम खाद हमें 80 दिन बाद उपयोग के लिए तैयार मिलेगी। 8090 एकड़ भूमि में खेती के लिए इतनी खाद पर्याप्त है। सावधानी यह रखनी होगी कि खाद तैयार होते समय गड्े में पानी नहीं जाना चाहिए।
प्रयोग विधि
500 ग्राम खाद एक ड्रम में 40 लीटर पानी में अच्छी प्रकार से घोल लें। इस घोल का सूर्यास्त के बाद या सूर्योदय से पूर्व खेत में या फसल पर छिड़काव करें। यह खाद पौधों के लिए कीटनियंत्रक का काम भी करती है। इसमें बीजशोधन करने से अंकुरण अच्छा होता है।

बायो डायनामिक तरल कीटनियंत्रक
यह कीटनियंत्रक गोबर, गोमूत्र तथा विभिन्न औषधीय पौधों एवं वृक्षों की पत्तियों द्वारा तैयार किया जाता है।
निर्माण सामग्री: प्लास्टिक ड्रम, गोबर, गोमूत्र, बी.डी.उपक्रम, आवश्यकतानुसार दलहनी पौधे, नीम, मदार, करंज आदि की पत्तियां
निर्माण विधिः 5 लीटर गोमूत्र एवं 5 किलोग्राम गोबर को 200 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक ड्रम में डालकर 150 लीटर पानी भरें। बायोडायनामिक उत्प्रेरकों के एक सेट कपड़े की छोटीछोटी पोटली में लटका दें या पत्तियों में रखकर पैकेट बनाकर ड्रम में डालें। इस प्रकार निर्मित तरल को दिन में दो बार लकड़ी की सहायता से हिलातेमिलाते रहें। ड्रम को बोर या जाली से ककर रखें। 30 से 35 डिग्री तापमान पर यह तरल कीटनियंत्रक 34 सप्ताह में तैयार हो जाता है। कीटनाशक प्रभाव ब़ाने के लिए इस तरल में नीम, सदाबहार, कनेर, करंज, मदार तथा अरण्डी आदि की पत्तियों का प्रयोग किया जाता है।
प्रयोग विधिः
एक लीटर तरल खाद को 45 लीटर पानी में घोलकर पौधों और वृक्षों पर आवश्यकतानुसार छिड़काव करने से पौधे के स्वास्थ्य पर अनुकूल असर पड़ता है।

नेडेप कम्पोस्ट खाद
निर्माण सामग्री:
100 किलोग्राम गोबर, वनस्पतियों के अपिशट एक क्विंटल से ड़े क्विंटल, खेत या नाले की सूखी छनी मिट्टी, 1500 से 2000 लीटर पानी, गोमूत्र एवं अन्य पशुओं का मूत्र आदि

निर्माण विधिः
सर्वप्रथम 12 फिट लंबा, 5 फिट चौड़ा एवं 3 फिट गहरा गड, ईंटों से चुना हुआ, निर्मित करें। सबसे पहले गड्ढे के फशर को गोबर एवं पानी छिड़ककर गीला कर लें। उसके बाद उसमें वानस्पतिक अपशिष्ट 6इंच ऊंचाई तक भर दें। इसमें 3 से 4 प्रतिशत तक कड़वे नीम की पत्तियां या पलास की हरी पत्ती मिलाना लाभदायक रहता है।
इसके बाद दूसरी परत में 125 से 150 लीटर पानी में 5 किलो गोबर घोलकर इस प्रकार छिड़काव करें कि वनस्पति अपशिष्ट की परत पूरी तरह से भीग जाए।
इसके बाद साफ, सूखी और छनी मिट्टी जो वजन में वनस्पति अपशिष्ट की मात्रा की आधी हो, उसे समतल रूप में वनस्पति की परत के ऊपर बिछा दें। फिर इस पर थोड़ा पानी छिड़क दें।
15 से 20 दिनों के बाद उपरोक्त सामग्री गड्े में 8 से 9 इंच अंदर चली जाएगी। अब पुनः वानस्पतिक अपशिष्ट भरें और उसके ऊपर गोबर के घोल का छिड़काव कर इसे तीन इंच तक मिट्टी से भर दें। अब इसे लीपकर सीलबंद कर दें।
अब इस खाद को तैयार होने में 90 से 120 दिन लगते हैं। बीचबीच में गोबर के घोल का छिड़काव गड्ढे में करते रहना चाहिए ताकि नीचे तक नमी बनी रहे।
तीन से चार महीने बाद गहरे भूरे रंग की खाद तैयार हो जाती है। इसमें दुर्गंध की बजाए मीठी खुशबू आने लगती है। यह खाद सूखनी नहीं चाहिए और इसे नम रहते हुए ही खेतों में डालना चाहिए।
नॉडेप पद्धति से खाद बनाते समय यदि बायोडायनमिक कल्चर अर्थात विभिन्न औाधीय महत्व की वनस्पतियों और उनकी पत्तियों का प्रयोग किया जाए तो इसकी गुणवत्ता में सुधार होने लगता है।

जीवामृत खाद
निर्माण सामग्री: गाय का गोबर, गोमूत्र, दही, दाल का आटा एवं गुड़।
निर्माण विधि 60 किलोग्राम गोबर, 10 लीटर गोमूत्र, किसी दाल का 2 किलो आटा, 2 किलोग्राम गुड़, 2 किलोग्राम दही को अच्छी प्रकार मिलाकर मिश्रण बना लें और इसे दो दिनों तक छाया में रखें।
प्रयोग विधिः दो दिन बाद तैयार मिश्रण को 200 लीटर जल में मिलाकर एक एकड़ खेत में बिखेर दें या छिड़काव करें। यह खाद खेत में असंख्य लाभप्रद जीवाणुओं को पैदा कर देगी। किसी फलदार वृक्ष में तने से 2 मीटर दूर एक फुट चौड़ी तथा एक फुट गहरी नाली खोदकर खेत पर उपलब्ध कूड़ाकरकट भर दें और इसे जीवामृत खाद से अच्छे से गीला करें। इसका परिणाम फलोत्पादन पर पड़ता है। पेड़ की पैदावार ब़ढ जाती है।

मटका खाद
निर्माण सामग्री: गाय का गोबर, गोमूत्र एवं गुड़
निर्माण विधिः 15 किलोग्राम गाय के ताजे गोबर और 15 लीटर ताजे गोमूत्र को 15 लीटर पानी एवं आधा किलोग्राम गुड़ में अच्छी तरह से घोलकर मिला लें। उपरोक्त सामग्री को मिट्टी के बड़े घड़े में रखें और घड़े का मुंह ठीक प्रकार से किसी कपड़े की सहायता से बंद कर दें।
प्रयोग विधिः 46 दिन बाद 200 लीटर पानी मिलाकर इस घोल को एक एकड़ खेत में समान रूप से बोने से 15 दिन पूर्व तथा बुआई के एक सप्ताह बाद दूसरा छिड़काव करें।


आम में पाए जाने वाले भुनगा कीट के नियंत्रण के लिए बिच्छु घास और गोमूत्र के मेल से प्रभावी कीटनियंत्रक तैयार होता है।
नीम और करंज को गोमूत्र में मिलाकर तैयार तरल कीटनाशी के छिड़काव से आम में कैंकर व्याधि का निवारण होता है।
केंचुआ खाद
निर्माण सामग्री:
पौधों के डंठल, पत्तियां, भूसा, गन्ने की खोई, खरपतवार, फूल, सब्जियों के छिलके, केले के पत्ते व तने, नारियल के पत्ते, जटाएं, पशुओं के मलमूत्र एवं बायोगैस सलरी आदि। शहरी कूड़ाकचरा, रसोई का कचरा, मण्डी का कचरा, फलफूलों को कचरा आदि एवं गोबर
निर्माण विधिः
किसी छायादार स्थान पर गड खोद लें। इस गड्ढे को तीन परतों से भरते हैं। पहली परत में 6 सेंटीमीटर तक मोटे बांस, बजरी, चारा, लकड़ी, नारियल, जूट आदि भरते हैं। दूसरी बीच की परत में 9 सेंटीमीटर ऊंचाई तक पुरानी खाद, सलरी, पुराना गोबर आदि भर देते हैं। ऊपरी परत में 30 सेंटीमीटर ऊंचाई तक 20 दिन पुराना नमीयुक्त गोबर, भूसा, हरे पत्ते, फलसब्जियों के छिलके व अन्य कचरा भर दिया जाता है। कभी भी गड्े में ताजा एवं गरम गोबर नहीं भरना चाहिए क्योंकि इसमें केंचुए जीवित नहीं रह पाते।
इस प्रकार 45 सेंटीमीटर अर्थात लगभग ड़े फीट तक कार्बनिक पदार्थ की बेड तैयार कर 25 से 30 किलो केंचुए इस गड्ढे में डाल दिए जाते हैं। यह केंचुए धीरेधीरे खाद की परत छोड़ते हुए नीचे की ओर ब़ते चलते हैं। केंचुओं द्वारा छोड़ी गई परत को एकत्रित कर अलग करते रहना चाहिए।
अब इस खाद का प्रयोग खेतों में करना चाहिए। इस खाद के प्रयोग से फलों, सब्जियों एवं अनाजों के स्वाद, आकार, रंग एवं उत्पादन में आश्चर्यजनक वृद्धि देखी गई है।

कीटनियंत्रक गोमूत्र
निर्माण सामग्री: 10 लीटर गोमूत्र एवं 2.5 किलोग्राम नीम की पत्ती, मिट्टी की नाद
निर्माण विधिः पक्की मिट्टी के नाद में अथवा किसी पात्र में 4050 दिन पुराना 10 लीटर गोमूत्र रखना चाहिए। इसमें ढाई किलोग्राम नीम की पत्ती को छोड़कर इसे 15 दिनों तक गोमूत्र में सड़ने दें। 15 दिन बाद इस गोमूत्र को छान लें। इस प्रकार प्रयोग के लिए कीटनियंत्रक गोमूत्र तैयार हो जाता है।
एक लीटर गोमूत्र को 10 लीटर जल में मिलाकर पौधों में छिड़काव करें। कीटनियंत्रक गोमूत्र बनाने की कुछ अन्य विधियां भी प्रचलित हैं। जैसे
कम से कम 4050 दिन पुराना 15 लीटर गोमूत्र को तांबे के बर्तन में रखकर 5 किलोग्राम धतूरे की पत्तियों एवं तने के
साथ उबालें। 7.5 लीटर गोमूत्र शेष रहने पर इसे आग से उतार कर ठंडा करें एवं छान लें।
मदार की 5 किलोग्राम पत्ती 15 लीटर गोमूत्र में उबालें। 7.5 लीटर मात्रा शेष रहने पर छान लें।
तंबाकू की 2.5 किलोग्राम पत्तियों को 10 लीटर गोमूत्र में उबालें और 5 लीटर मात्रा शेष रहने पर छान लें।
नीम की 15 किलो पत्तियों को 30 लीटर गोमूत्र में 10 लीटर मात्रा शेष रहने तक उबालें। ठंडाकर छान लें।
उपरोक्त छनित तरल गोमूत्र सामग्री को आपस में मिला दें। अब इसमें देसी साबुन की 500 ग्राम मात्रा 3 लीटर पानी में उबालकर, ठंडा होने के बाद मिला दें। इस प्रकार 33 लीटर कीटनियंत्रक घोल हमें प्राप्त हो जाता है। प्रत्येक 100 लीटर कीटनियंत्रक गोमूत्र प्राप्त करने के लिए इसमें परिस्थिति के अनुसार 25 से 30 गुना पानी मिश्रित कर प्रयोग करें। ध्यान रखें कि निर्माण प्रक्रिया तांबे के बर्तन में पूरी की जाए।
एक अन्य विधि भी है। इसमें 6 लीटर अचूक कीटनियंत्रक गोमूत्र बनाने के लिए निम्नांकित पदार्थों का प्रयोग करते हैं
गोमूत्र12 लीटर, नीम पत्ती2 किलोग्राम, धतूरा फल 10 नग, तम्बाकू100 ग्राम, नीम तेल500 मिलीग्राम, लहसुन50 ग्राम, हरसिंगार पत्ती100 ग्राम, भटकइया100 ग्राम।
उपरोक्त सामग्री को कूटपीसकर गोमूत्र में पकाएं। मात्रा आधी रह जाने पर उसे ठंडाकर छान लें। 1 लीटर घोल को 100 लीटर पानी में मिलाकर सुबहशाम फसल पर छिड़काव करें। यह कीट व बीमारी नाशक तो है ही, साथ ही यह पौधों का उत्तम आहार भी है।
कुछ अन्य कीटनियंत्रक
आम में पाए जाने वाले भुनगा कीट के नियंत्रण के लिए बिच्छु घास और गोमूत्र के मेल से प्रभावी कीटनियंत्रक तैयार होता है।
नीम और करंज को गोमूत्र में मिलाकर तैयार तरल कीटनाशी के छिड़काव से आम में कैंकर व्याधि का निवारण होता है।