मंगलवार, 21 अप्रैल 2015

"गाय और कृष्ण अवतार बंदर और राम अवतार""

🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹
""गाय और कृष्ण अवतार
बंदर और राम अवतार""
---------------------
🌿💐🌿💐🌿💐🌿💐🌿💐🌿💐
आप जरा विचार कीजिये श्री कृष्ण बिना विचारे कोई काम नहीं करते हैँ । इतना योजनावद्ध तरीके से कोई जीवन जीने वाला अवतार नहीं हुआ, तो ऐसा क्यों हुआ होगा ? कि उन्होंने अपने आपको गौऊ से जोड़ा होगा । चलिये इस पर थोडा सा चिंतन करिये और संकल्प लीजिये, जहाँ तक बने गौ सेवा जरूर करेंगे ।
ये छोटी घटना नहीं हैँ कि गौ को श्री कृष्ण ने मनुष्य के साथ जोड़ने के लिये अपने साथ लीला में शामिल किया, क्योंकि कृष्ण आने वाली पीढ़ियों को ये सन्देश देना चाहते थे कि ये पशु नहीं हैँ इसको आप माँ कहेंगे और एक बात अच्छी तरह से ध्यान में रख ले, भाषा में खासतौर से हिंदी भाषा में जो सबसे सूंदर, मधुर, मीठा और प्रिय शब्द हैँ वो हैँ माँ । माँ बड़ा मीठा शब्द हैँ बड़ा सम्मानित शब्द हैँ ।
ये शब्द कहाँ से आया । शब्दशास्त्री बताते हैँ, विद्वान कहते हैँ, जो जानकर हैँ कि माँ शब्द बछड़े के रंभाने से आया हैँ । बछड़ा जब रंभा के पहली बार अपनी गाय माँ को याद करता हैँ तो आप देखिये उसके रंभाने में 'मु-मु' शब्द निकलता हैँ उससे माँ बना हैँ । ये माँ शब्द ही बछड़े और गाय से हमको प्राप्त हुआ हैँ । ऐसी महिमा कृष्ण जी ने गाय को पशु से ऊँचा उठाकर माँ का दर्जा देकर हमसे जोड़ दिया हैँ इसलिये गौ माता का बड़ा मान कीजिये ।
आपको एक सुझाव देता हूँ कि कभी किसी गौ को रोटी खिलाये तो केवल खिलाकर हट मत जाइये, गाय के सामने खड़े होकर गाय की आँख में आँख डालकर दो से पांच मिनट देखते रहिये । नवजात लोचन की स्थिति होती हैँ जैसे अभी-अभी जन्म लिए बच्चे की आँख जितनी निष्कपट और निष्छल होती हैँ जीवन भर गाय की आँख वैसी होती हैँ । करके देख लेना आप, आप कभी बहुत तनाव में हो, उदास हो, किसी गौ माता के पास खड़े होकर उनकी आँख में आँख डालना मैडिटेशन हो जायेगा ।
अपने यहाँ आज भी ऐसा कहा जाता हैँ, मेडिकल साइंस भी कहता हैँ कि दो लोगो के शरीर से सदैव पॉजिटिव ऊर्जा निकलती हैँ । एक अपनी संतानो के लिये माँ से और गौ माता के शरीर से सदैव सभी के लिये । विज्ञान ने इसको कसोटी पर परखा हैँ, इसलिए अपने जीवन को गौ सेवा से जोड़िये, गौ की रक्षा कीजिये ।
हमारे दोनों अवतारो ने बड़े कमाल का काम किया था । राम जी जुड़े बंदर से, कृष्ण जी जुड़े गायों से । मनुष्य का जो शरीर हैँ इसकी पिछली अवस्था किससे जुडी हैँ बंदर से और मनुष्य की आत्मा की पहली स्थिति गाय हैँ और गाय की विकसित स्थिति मनुष्य की आत्मा हैँ, तो कृष्ण जी जुड़ गए आत्मा से और राम जी जुड़ गए शरीर से और दो महान अवतारों ने हमको दो महान ऐसे दिए हनुमान और गाय कि आपको किसको शरीर और किसको आत्मा से जोड़ना हैँ ।

जय श्री राम
जय गौमाता

निवेदक आपका मित्र
गोवत्स राधेश्याम रावोरिया
Visit www.gokranti.com

शनिवार, 18 अप्रैल 2015

Govats Pathsala 2015 गोवत्स पाठशाला 2015

गोवत्स पाठशाला 2015 
परम गोवत्स राधाकृष्णा जी महाराज एंव आचार्य श्री पुण्डरीक जी गोस्वामी के पावन सानिध्य में दिनांक 
14. 06. 2015 से १८.०६.२०१५ तक 
For More Information Contact
09956295408 / 09811201883 / 09844020610 / 07073000761

For Registration Click on Below Link

http://goo.gl/forms/zK6AZI1rY7







गुरुवार, 9 अप्रैल 2015

शनिवार, 28 मार्च 2015

रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाये

श्रीराम साक्षात धर्म हैं। राम आनंद हैं। राम ब्रह्म हैं। राम चरित्र हैं। यही नहीं इस राष्ट्र का अर्थात हमारे भारत का चरित्र श्रीराम हैं।
यदि विश्व में एकता आ सकती है तो उसका मार्ग अध्यात्म की ही गली से जाता है।
आज हम जो भी हैं, वह अपनी सोच, विचार और चिंतन का परिणाम है। अध्यात्म से शुद्ध अंतःकरण का निर्माण होता है। अध्यात्म से हम अपने स्वभाव की ओर लौटते हैं।
मनुष्य का स्वभाव है कि वह दुख नहीं चाहता, चिंता नहीं चाहता, वह स्वतंत्र, स्वावलंबी, प्रसन्न और सुखी रहना चाहता है।
इस परम आनंद का मार्ग भी अध्यात्म है।

श्री रामनवमी की आपको एवं आपके समस्त परिवार को हार्दिक शुभकामनायें और ढेरों बधाइयाँ.
श्रीराम...

गुरुवार, 26 मार्च 2015

पंचगव्य

पंचगव्य : पंचगव्य कई रोगों में लाभदायक है। पंचगव्य
का निर्माण गाय के दूध, दही, घी, मूत्र, गोबर
द्वारा किया जाता है। पंचगव्य द्वारा शरीर
की रोग
निरोधक क्षमता को बढ़ाकर रोगों को दूर
किया जाता है। ऐसा कोई रोग नहीं है
जिसका इलाज पंचगव्य से न किया जा सके।

मंगलवार, 24 मार्च 2015

ग्राम एवं राष्ट्रीय विकास के लिये अधिष्ठान रूप गोवंश का सार्थक उपयोग करें

ग्राम एवं राष्ट्रीय विकास के लिये अधिष्ठान रूप गोवंश का सार्थक उपयोग करें
ईश्वर ने हरेक प्रजा को भले ही फिर वह भारतीय हो, अफगानिस्तानी हो या यूरोपीय हो, शारीरिक और बौद्धिक शक्ति बराबर दी है। इस सम्पत्ति को मानव स्वयं के कर्म से घटा—बढ़ा सकता है। जिस प्रजा या मानव में यह सम्पत्ति अधिक है व मानव अथवा प्रजा कम संपत्ति वाले मानव या प्रजा पर राज्य करते हैं। रामायण, महाभारत जैसे ग्रंथ इसके साक्षी हैं कि उस समय जब आर्य मात्र गाय का पालन करते थे, तब पृथ्वी पर उन्हीं की सत्ता थी। इतिहास देखने से यह भी ज्ञात होता है कि लगभग साढ़े तीन हजार वर्ष पूर्व भारत में भैंस का आगमन हुआ और उसके दूध, घी के सेवन से भारतीयों के बुद्धि, बल, विवेक तथा शांति का विनाश होता चला गया। इसके बाद भारतीय अफगानिस्तानी, मुस्लिम और अंग्रेजों से पराधीन होते रहे। यूरोप में भैंस के दूध का सेवन कभी नहीं होता है। गाय के दूध व उससे बनी वस्तुओं का ही सेवन होता है क्योंकि वे गाय के गुणों से सुपरिचित हैं जबकि दूसरी ओर भारत में स्थिति यह है कि आज खेती के सारे संसाधन गांवों से निकल रहे हैं। खेती के लिए खाद, बीज, पानी, बिक्री के लिए बाजार सब सरकार के हाथों में केन्द्रित हो गये हैं। महंगाई के आगे किसान घुटने टेक चुका है इसीलिए बैल की अच्छी कीमत जब मांस का व्यापारी उनके सामने फेंकता है तो वे लालच या लाचारी में उसे बेच देता है। आज गांव में बैल की कीमत आसमान छू रही है। उसे कौन खरीदे और कौन पाले? जब किसान को बैलों की आवश्यकता होती है तो वह गांव के भूपति से जो चार बैलों की हैसियत रखता हे, किराये पर ले लेता है। इसी कारण गाय जैसे उपयोगी पशु कत्लखाने की ओर जा रहे हैं। गौवंश की हत्या का सवाल वर्षों से उलझा हुआ है। इस समय देश में गोमांस का निर्यात करके अधिक से अधिक विदेशी मुद्रा कमाने की दौड़ चल रही है। इस कारण सरकार ने भी बड़े बड़े कत्लखाने बनवाये हैं। बंबई का देवनार कत्लखाना एशिया में अपने ढंग का सबसे बड़ा कत्लखाना है।
यहाँ के मांस के सबसे बड़े ग्राहक अरब देश हैं। गोमांस की कीमत २५०/ रु. प्रति किलो तक बताई जाती है। इन कत्लखानों में जानवरों को कत्ल करने के कुछ कानून बनाये गये हैं परन्तु इन कानूनों का कितना पालन हो रहा है, इसको कोई व्यक्ति किसी भी कत्लखाने के मुख्य द्वार पर खड़े होकर देख सकता है। अगर यही क्रम चलता रहा तो हमारी दूध देने वाली ९०% गायेेंं खत्म हो जायेंगी और दूध का उत्पादन ७०% कम हो जायेगा।
बंबई, कलकत्ता और मद्रास जैसे शहरों में ५० हजार से ज्यादा उपयोगी व कम उम्र के पशुओं का कत्ल होता है क्योंकि सरकार इस योजनावधि में ५०० करोड़ रुपये का मांस निर्यात करना चाहती है।
विदेशी लोगों की कूटनीति तो देखिए कि वे गाय के दूध को पीने के लिये गायों को हमारे यहाँ से ले गये और अब गाय के मांस को खाने के लिये हमसे ही हमारी गायों को कत्ल करवाकर मांस आयात कर रहे हैं। अगर ऐसी ही स्थिति रही तो भविष्य मेें भारत के बच्चे गाय को प्राणी संग्रहालयों में ही देख पायेंगे। यह हमारे लिये कितने शर्म की और त्रासदी की बात है। इसे देखकर तो रघुवंश की यह उक्ति याद आती है जिसे गाय की रक्षा के लिये अपने आपको समर्पित करने वाले महाराजा दिलीप ने कहा है कि—
अल्पस्य हे बहुहातुमिच्छन् विचारमूढ: प्रतिभासि मे त्वम्।।
अर्थात् छोटी से छोटी चीज के लिये बहुत बड़ा लुटा देने वाले विचारमूढ़ होते हैं।
यह विचारमूढ़ता ही है कि जो वृहद् मुंबई नगरपालिका द्वारा संचालित देवनार बूचड़खाने में प्रतिवर्ष १८० करोड़ रुपये मूल्य का पशुधन काटा जा रहा है। यदि ये काटना बन्द हो जाये तो ३ लाख ७० हजार टन अनाज,१० लाख टन चारा,३० लाख टन खाद, २० करोड़ ५७ हजार टन दूध और ९ लाख ८० हजार लोगों को रोजगार मिल सकता है।
अपने देश के कृषकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तो ही हम समय के साथ दौड़ सकेंगे। किसानों के पास उत्तम बीज खरीदने हेतु पर्याप्त धन होगा, जमीन के लिये छोटे—छोटे टुकड़ों में गहन खेती करने हेतु पर्याप्त भोजन होगा तभी तो बढ़ती जनसंख्या का भार वे उठा सकेंगे।
गोपालन को प्रत्येक किसान पूरक व्यवसाय के रूप में अपनायेगा तो उसकी समस्त समस्याओं का समाधान हो जायेगा तथा देश की आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ बना सकेगा।
अत: ग्राम एवं राष्ट्रीय विकास के लिये अधिष्ठान रूप गोवंश का सार्थक उपयोग करें ताकि कुपोषण रुके, पौष्टिक अनाज, स्वस्थ पर्यावरण, स्थानीय उद्योग बढ़े और पुरुषार्थ प्रकट हो।

गाय व उससे प्राप्त पदार्थों की महत्ता

गाय व उससे प्राप्त पदार्थों की महत्ता

‘‘गाय ही श्रेष्ठ क्यों’’? मात्र कम फैट वाले दूध के कारण हमने गाय को पालना कम कर दिया और भैंसों का पालन बढ़ा दिया। कभी ये नहीं सोचा कि फैट व दूध की मात्रा के साथ गुणों का ध्यान भी रखा जाना चाहिये। ‘शंख’ चाहे जितना बड़ा हो पर छोटे से ’’मोती’ की बराबरी नहीं कर सकता। वनस्पति घी तथा देशी घी में फैट समान है फिर भी दोनों के भावों में दुगना अंतर है क्योंकि दोनों के गुणों में अंतर है। तो फिर गाय और भैंस के दूध—दही—मक्खन, घी आदि में भी अतंर होता है इस बात को स्वीकार करना चाहिये। पशुओं के स्वयं के गुण दोष का प्रभाव उनके उत्पाद अर्थात् दूध—दही पर भी पड़ता ही है। आओ निम्न तथ्यों पर इसका परीक्षण करें:—
गाय का बछड़ा तीन घण्टे में उछल कूद शुरू कर देता है जबकि भैंस का नहीं। इससे स्पष्ट है कि भैंस का दूध—
दही आदि में जड़ता या आलस स्वाभाविक रूप से ज्यादा होता है जबकि गाय के दूध में चेतनता।
पचास गायों के झुण्ड मेें बछड़े को छोड़ देने पर भी वह अपनी मां के पास सीधे पहुंचता है जबकि भैंस का बच्चा
बीस के झुण्ड में छोड़ते हैं तब भी एक के बाद एक सूंघकर अपनी मां के पास पहुंचता है। इससे दोनों की बुद्धिमत्ता
का अनुमान लगा सकते हैं।
गायों को उनका नामकरण करने पर नाम से बुलाने पर दौड़कर आती है पर भैंस में यह बुद्धि नहीं होती है।
राजस्थान में अनेकों जिलो में मात्र एक गाय के गले में घण्टी बांध देने से घण्टी वाली गाय के साथ—साथ अन्य गायें भी आठ दस मील घूम कर घास चर के आ जाती हैं, वापसी में एक गाय भी छूट नहीं पाती
जबकि मात्र दस भैंसें भी घण्टी बांध के छोड़ें तो साथ नहीं रहेंगी। उन्हें समय स्थान के अनुशासन का भान नहीं
रहता है।
जैसी उत्तम खेती गाय की संतान बैल से हो सकती है, वैसे पाड़ों से नहीं।
गाय सूर्य किरणों के ताप का सामना कर सकती है, इससे गाय (विशेष रूप से देशी गाय) का दूध ज्यादा स्वास्थ्यप्रद
 होता है। (युगशक्ति गायत्री, सित. ९०)
इन सब तथ्यों से बुद्धिमान व्यक्ति सहज रूप से ही समझ सकता है कि ‘‘गाय ही हमारी अर्थव्यवस्था के लिये श्रेष्ठ क्यों है?’’ क्योंकि हमारे अर्थव्यवस्था को संचालित करने वाले व्यक्ति तथा बच्चे (कल के नागरिक) जैसा गुणों वाला भोज्य पदार्थ ग्रहण करेंगे, वे वैसे बनेंगे और देश को भी वैसी ही गति एवं विकास प्रदान करेंगे।