शनिवार, 24 जनवरी 2015

एक दिवसीय गोवर्धन गौ हुंकार जन -जागरण रैली सभा का आगामी 1 फ़रवरी 2015 रविवार को आयोजन करने के सम्बन्ध में

मान्यवर 

श्रीमान…………………………
   ……………………………… 

विषय - एक दिवसीय गोवर्धन गौ हुंकार जन -जागरण रैली सभा का आगामी 1 फ़रवरी 2015 रविवार को
आयोजन करने के सम्बन्ध में आपके संरक्षण, मार्गदर्शन,सहयोग व् समर्थन हेतु प्रार्थना।

आदरणीय भाई साहब 
सादर जय गौमाता !

              हिमालय की दिव्य सत्ता एंव ऋषियों की प्ररेणा से गौ गंगा कृपा कांक्षी परम पूज्य गोपाल 'मणी' जी के सानिध्य में विभिन्न सामाजिक ,धार्मिक संगठनो ,जनप्रतिनिध्यो,गौभक्तो,एंव गौशाला संचालको के संयुक्त प्रयास से सर्वदेवमयी गौमाता को "राष्ट्रमाता" के पद पर प्रतिष्ठित करवाने हेतु राज्य स्तरीय एक दिवसीय गोवर्धन जन जागरण रैली सभा का श्री कनिका परमेश्वरी कॉलेज सोकार्पेट चेन्नई में 1 फ़रवरी को प्रात: 10 बजे से होनी सुनिश्चित हुई है।सम्पूर्ण मानव जाती की आस्था का केंद्र गौमाता के इस पावन दिव्य कार्य हेतु आप सब एंव आपके संगठन से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा रखते है।
           भारतीय गौ क्रांति मंच  (पूज्य श्री द्वारा स्थापित गौ महिमा प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न संगठनो के प्रतिनिध्यो  का नि:स्वार्थ समूह)आपसे इस गोवर्धन गौ हुंकार जन -जागरण रैली सभा का प्रचार प्रसार आप अपने समाज/संगठन में सम्पूर्ण तमिलनाडु प्रदेश में करवाने की अपेक्षा रखते है। सह्रदय आपको गौमाता के इस पवित्र कार्य में सादर आमंत्रित करता है। अतः आप से निवेदन है की उक्त कार्यक्रम /आयोजन के लिये अपने समाज /संगठन में बैठक कर रैली में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित हो ऐसी रुपरेखा तैयार करने की कृपा करे। इस कार्य के लिए मंच आपसे पूर्ण अपेक्षा करता है। इस संदर्भ में जो भी कार्य की प्रगति हो उससे हमे अवगत कराने की कृपा करेंगे।


जय गौमाता जय गोपाल




ह्रदये से आपका

              (संयोजक)
गोवर्धन जन जागरण रैली सभा
भारतीय गौ क्रांति मंच चेन्नई (तमिलनाडु)
मो.9042322241





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें