बुधवार, 29 जनवरी 2020

गोबर के कंडो का लाभ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गोबर के कंडे बहुत ही लाभकारी होते हैं। घर में यदि इनका उपयोग किया जाए तो कोई बाधा आपको परेशान नहीं कर सकती है। घर में गोबर के कंडे का धुंआ करने से कभी भी नकारात्मक दोष उत्पन्न नहीं होते हैं। साथ ही जो भी नकारात्मक दोष घर में होते भी हैं वे भी दूर होते हैं। 

आइये जानते हैं कि कैसे गोबर के कंडे इतने लाभकारी हैं।

1.वास्तु के अनुसार गोबर के कंडों का धुंआ घर में करने से परिवार के सदस्यों के जीवन को नकारात्मक शक्ति प्रभावित नहीं करती है।

2.घर या मंदिर में गोबर के उपले या कंड़े जलाने से इसके शुभ परिणाम घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचय करते हैं जिससे परिवार के लोगों में आपसी प्रेम बना रहता है।

3.गोबर के कंडे को जलाकर उसमें कपूर और देसी घी डालकर उसका धुंआ घर में करना अच्छा माना जाता है। इससे घर में भगवान का वास होता है।

4.गोबर के कंड़े को जलाकर उसपर पीली सरसों डालकर घर में धुंआ करें साथ ही घर में रूपए- पैसे रखने के स्थान पर धुंआ करें इसका भी शुभ फल प्राप्त होता है।

5.घर में गोबर के कंड़े का धुंआ करने से घर में धन की बरकत होती हैं और साथ ही धन के व्यर्थ खर्च से भी बचा जा सकता है।

6.मां दुर्गा की पूजा के दौरान भी गोबर के कंड़ों का धुंआ करना बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है। नवरात्रों के दौरान गोबर के कंड़े का प्रयोग किया जाता है।

7.मां दुर्गा की पूजा में गोबर के कंडे को जलाकर उसमें कपूर,बताशे और लौंग अर्पण करना अच्छा माना जाता है इससे मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

8.वहीं नियमित रूप से घर में गोबर के उपले जलाने से किसी भी प्रकार के वास्तु दोष का अंत करने में मदद मिलती है और अवश्य लाभ मिलता है।

9.गाय के गोबर को शास्त्रों के अनुसार बहुत ही शुद्ध और लाभकारी माना जाता है इसलिए पूजा के दौरान इसका प्रयोग करने से अवश्य ही लाभ मिलता है।

10.सांय काल गोबर के उपले का धुंआ घर में करना चाहिए इससे घर में लक्ष्मी जी का वास होता है और तमाम परेशानियां समाप्त होती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें