शनिवार, 3 अगस्त 2019

गाय का दूध ही क्यों पीये:-

गाय का दूध ही क्यों पीये:-

गाय के दूध का सूक्ष्म गुण सतोगुण प्रधान होता है। गाय के दूध के अंदर स्थित उस का मुख्य घटक स्वर्णक्षार,  जल तत्व और संतुलित बाशा है। जो प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देता है ।इसीलिए गाय का दूध मन, बुद्धि और आत्मा तीनों को शुद्ध कर उसे सात्विक बना देता है तथा शरीर के अंदर स्थित विषाक्त को नष्ट कर शरीर को निरोग बना देता है इसीलिए गाय के दूध को  मानव जीवन के लिए  जीवनी शक्ति और अमृत कहां गया है।
इस विश्व ब्रह्मांड में सबसे उत्तम और पवित्र जल गाय के दूध के अंदर ही पाया जाता है ।जिस जल को धर्मशास्त्र में वरुण देवता कहा गया है। वह जल बुद्धि को अति सूक्ष्म बना देता है जिससे मानव मस्तिष्क के अंदर ज्ञान तंत्र, बुद्धि और विवेक बल की सूक्ष्म शक्ति जागृत हो जाती है इसीलिए गाय का दूध पीने वाला बालक तेज बुद्धि का होता है।

उसके साथ सामान्य जल जो हम लोग प्रतिदिन बाहर से पीते हैं। उस जल के अंदर कोई तत्वों की कमी है तो गाय के दूध में पाई जाने वाली जल तत्व हमारे शरीर के अंदर उस जल तत्वों की पूर्ति कर जीवन को निरोग बना देता है इसीलिए गाय के दूध को आरोग्य कहा गया है।
गाय के दूध में पाई जाने वाली सात्विक बसा हमारे शरीर के अंदर स्थित अनावश्यक वाशा को संतुलित कर देता है ।जिससे हमारे शरीर के अंदर स्थित मोटापा घाट जाता है ।रक्त को तरल बना देता है। इससे शरीर के सभी भागों में रक्त का प्रवाह पहुंचने लगता है ।शरीर के अंदर पुरानी सेल को नष्ट कर नया सेल निर्माण का कार्य गाय का दूध  करते रहता है इससे बुढापा जल्दी नहीं आता है। इसीलिए गाय का दूध ही मनुष्य को पीना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें