गुरुवार, 23 जनवरी 2014

!! आरती श्री गौ मैया की !!

!! आरती श्री गौ मैया की !!
आरती श्री गौ मैया की, आरती हरन विश्व धैया की।
अर्थकाम, सद्धर्म प्रदायिनी, अविचल, अमल, मुक्ति-पद दायिनी।।
सुरमानव सौभाग्य विधायिनी,  प्यारी पूज्य नन्द छैया की । । टेक । ।
अखिल विश्व प्रतिपालिनी माता,  मधुर अमिय दुग्धान्न प्रदाता ।
रोग - शोक संकट परित्राता ,  भव सागर-हित दृढ़ नैया की ।। २ ।।
आयु ओज आरोग्य विकासिनी,  दु:ख दैन्य दारिद्रय विनाशिनि।
सुषमा सौख्य समृद्धि प्रकाशीनी । विमल विवेक बुद्धि दैया की ।। ३ ।।
सेवक हो चाहे दु:खदाई,  सम पय-सुधा पियावति माता।

शत्रु- मित्र सबको सुखदाई, स्नेह स्वभाव विश्व जैया की ।। ४ ।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें